
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार आरोपियों में राजकमल धीवर, जीतू धीवर, अनिल कसेर, अमन रात्रे, विवेक साव और अकबर खान शामिल हैं! आरोपियों ने ग्राम अकलतरी निवासी गजानंद शर्मा व साश्वत शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर 03-04 जनवरी 2025 की दरम्यानी रात चोरी की थी!
चोरी किए गए सामान में 06 बोरी धान, गेहूं, काँसे के बर्तन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एलईडी टीवी और कम्प्यूटर सेट शामिल है! मामले की रिपोर्ट पर रतनपुर थाना में अपराध दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी! मुखबिर की सूचना पर राजकमल धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूला!
चोरी का सामान कोनी क्षेत्र में बेचा गया था! आरोपियों के पास से चोरी का मशरूका बरामद किया गया है! पुलिस ने चोरी करने वाले व सामान खरीदने वाले व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है! कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेश चौहान सहित टीम का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
