
00 होली पर जलसों गांव में चापड़ से हमला व तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी CCTV के आधार पर गिरफ्तार, हथियार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, गुंडा सूची में जोड़े जाएंगे।
बिलासपुर,,, पुलिस सार्वजनिक स्थान पर चाकू/चापड़/तलवार लेकर घूमने/लहराने/मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार आर्म्स एक्ट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 31.03.2025 को प्रार्थी सुमित कुमार वर्मा साकिन जलसो थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक घटना 14.03.2025 के दोपहर 3:00 बजे होली के दिन गोपी वर्मा, मोनू वर्मा, चंदर वर्मा, प्रखर वर्मा, किशन वर्मा एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लोहे के छूरी से मारपीट कर चोट पहुंचाये है तथा घर के दरवाजे, खिड़की, सीसीटीवी कैमरा को ईट, पत्थर, लाठी से तोड़फोड़ किए हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना के बाद से ग्राम जलसों का माहौल खराब था, रिपोर्ट के बाद से आरोपीगणों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था, सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आरोपीगण 01.गोपी वर्मा पिता लाल वर्मा उम्र 22 साल 02. मोनू वर्मा पिता दाऊराम वर्मा उम्र 23 साल 03.चंदर वर्मा उर्फ टोबो पिता दिलहरण वर्मा उम्र 19 साल 04. प्रखर वर्मा उर्फ राका वर्मा पिता सीताराम वर्मा उम्र 23 साल 05. किशन वर्मा पिता श्री लाल वर्मा उम्र 26 साल सकिनान जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर एवं एक विधि से संघर्ष बालक को निरुद्ध में लेकर पूछताछ किया गया है। उक्त घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़, चाकू, ईंट, पत्थर, लाठी को पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध 191(2),191(3),296,115(2),351(2),324(4),3(5)बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। तथा उक्त आरोपीगण अपराधिक प्रवृत्ति के होने से पृथक से गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी की जायेंगी। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा , थाना प्रभारी किशोर केंवट और स्टाफ़ की सराहना की है ।
हथियार लेकर घूमने वाले/मारपीट करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर केंवट, उ.नि.मनोरमा तिवारी, आरक्षक शैलेंद्र साहू, राकेश खाण्डे, अनुज जांगड़े, थमेंद्र रात्रे का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
