
रायगढ़,,,, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने 20 अगस्त 2025 को एसीबी की बिलासपुर ऑफिस में शिकायत दर्ज की थी!
मिली जानकारी के अनुसार सुनीत ने 19 अगस्त को ACB में शिकायत करते हुए बताया कि आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके मां के घर ग्राम पंडरी महुआ पहुंचे और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली! इस दौरान नारंग ने उनकी मां से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और कथित तौर पर कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी! सुनीत ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय नारंग को पकड़वाने का फैसला किया! एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि नारंग की मांग गैरकानूनी थी! इसके बाद नारंग को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई! 30 अगस्त 2025 को सुनीत को केमिकल लगा हुआ 50,000 रुपये की रिश्वत राशि लेकर नारंग के पास खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय भेजा! जैसे ही नारंग ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया! रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई! और नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
