
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रतनपुर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है! दोनों की गतिविधि संदिग्ध थी! यही कारण है! कि SDOP को जांच करने के निर्देश दिए है!

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक संजय खाण्डे (जाव.1265) और सुदर्शन मरकाम (आर.1163) 26.08.2025 को बिना थाना प्रभारी को जानकारी दिए सादी वर्दी में ग्राम सिल्ली मोड़, कुमजती गांव गए थे! वहां उन्होंने शराब रेड की कार्रवाई की और अवैध शराब पकड़ा भी लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही नहीं किया और मामला छोड़कर वापस लौट गए! बताया जा रहा है! कि आरक्षकों ने लेनदेन करके मामला रफादफा कर दिया! इसकी जानकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को हो गई! इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ने इस पूरे प्रकरण को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद और अनुशासनहीन माना! इसी आधार पर दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है! निलंबन की अवधि में दोनों को नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते देय रहेंगे!
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की लापरवाही पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती है। उन्होंने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोटा को मामले की प्रारंभिक जांच सौंपी है। एसडीओपी को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे घटनाक्रम का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विस्तृत प्रतिवेदन सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कठोर कदम उठाया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
Uncategorized2026.07.21व्यापार विहार में धुएं का अवैध कारोबार बेनकाब, पुलिस की दबिश पड़ते ही श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी फरार, 6 हुक्का सेट समेत भारी मात्रा में सामान जप्त…
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….
