
बिलासपुर,,,, तारबाहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद जन्मदिन के अवसर पर धारदार चाकू से केक काटने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है! आरोपियों ने आम जनता को डराने-धमकाने के लिए चाकू लहराए थे! जिसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मिली! उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, और पुलिस की पेट्रोलिंग को तेज किया!
दिनांक 28 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक जन्मदिन के मौके पर धारदार चाकू से केक काटते हुए आम जनता को धमका रहे थे! वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए!
इसी क्रम में, आज 30 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक दुर्गा मंदिर के पास डीपूपारा में धारदार चाकू लेकर आम जनता को धमका रहे हैं! सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया! उनके कब्जे से तीन स्टील के धारदार चाकू और एक चापड जब्त किया गया! गिरफ्तार आरोपियों में गजानंद ध्रुव (24 वर्ष), रोहित पाल (18 वर्ष), अंकुश यादव (18 वर्ष) और साहिल कौशल (18 वर्ष) शामिल हैं।
चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है! और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आर. राजेश श्रीवास, आर. महेंद्र सोनकर, आर. आर. नुरूल कादिर, आर. भागीरथी गेंदल और आर. रूपलाल चंद्र का सराहनीय योगदान रहा है।
पुलिस विभाग की कार्यवाही से शहर में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है, और जनता को सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।
आरोपी-
1.गजानंद ध्रुव पिता गंगाराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
2. रोहित पाल पिता श्रवण पाल उम्र 18 वर्ष सा. डीपूपारा थाना तारबाहर हा.मु. मन्ना डोल तिफरा जिला बिलासपुर छ.ग.
3.अंकुश यादव पिता स्वंबर यादव उम्र 18 वर्ष सा. डीपूपारा दुर्गा मंदिर के पास थाना तारबाहर बिलासपुर
4. साहिल कौशल पिता स्व नंदू कौशल उम्र 18 साल सा तारबाहर बस्ती डीपूपारा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
