
बिलासपुर,,, स्वर्गीय काशीनाथ गोरे स्मृति में “लोकहितकारी काशीनाथ” स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन शनिवार को सिम्स ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे और द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की। इस अवसर पर प्रांत संचालक टोप लाल वर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्व. काशीनाथ गोरे जी का जीवन समाज सहित और राष्ट्र के लिए अनुकरणीय रहा है। वे एक आदर्श संघ सेवक, आदर्श पुत्र और श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। एफसीआई में कार्यरत रहते हुए भी वे संगठन और समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित रहे। उनके त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण आज भी उनके सहकर्मी करते हैं।

स्मारिका विमोचन अवसर पर सभी अतिथियों ने स्व. गोरे को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन मूल्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
