
बिलासपुर,,, शहर के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले श्रीकांत वर्मा मार्ग रोटरी चौक पर सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब नगर निगम की सफाई टीम नाले की सफाई के करने लिए पहुंची.. जैसे ही कर्मचारियों ने नाले का जाल खोला, भीतर एक युवक की लाश तैरती हुई नज़र आई…! कुछ ही पलों में इलाके में हड़कंप मच गया, लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया…!

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, लाश को बाहर निकाला गया और जांच शुरू की गई, फिलहाल मृतक की पहचान मगरपारा निवासी धर्मप्रकाश के रूप हुई है! लेकिन पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है…! स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम 5 बजे के आसपास नाले से तेज़ दुर्गंध आने लगी थी! जिसके बाद सफाई कर्मियों को बुलाया गया, नाले की जाली हटते ही यह रहस्यमयी मौत सामने आई…!

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है! ताकि मौत के राज़ से पर्दा उठ सके, लोगों के बीच चर्चा है! कि आखिर मृतक नाले में कैसे पहुंचा, क्या यह हत्या है! या हादसा— यह अब तक एक बड़ा सवाल बना हुआ है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
