
बिलासपुर,,,, के नेहरू चौक में सोमवार को उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक महिला सड़क पर बैठकर रोने लगी और न्याय की गुहार लगाने लगी महिला आकांक्षा सोनवानी ने अपने पति रूद्र कुमार सोनवानी और ससुराल वालों पर मारपीट, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं!
आकांक्षा का कहना है! कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं! और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई! महिला का आरोप है! कि वह कई बार शिकायतें कर चुकी है! लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे तंग आकर वह सड़क पर उतरने को मजबूर हुई!
घटना की जानकारी मिलते ही CSP निमितेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए हिर्री थाना पुलिस को तत्काल जांच के निर्देश दिए! पुलिस ने महिला को समझाइश देकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है!
फिलहाल हिर्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है! और जांच शुरू कर दी गई है! पीड़िता को सुरक्षा देने और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही गई है! घटना के बाद से इलाके में संवेदना और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
