
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के मंगला पाठबाबा और लोखंडी घाट से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली मे अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है! स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत और खनिज विभाग की चुप्पी से रेत माफिया को खुली छूट मिल गई है! अब नदी में पानी का स्तर कम है! तो रेत माफिया और भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं!
यह तस्वीरें हैं! लोखण्डी पाठबाबा और मंगला घाट की, जहां सुबह से ही रेत से भरे ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई देती है! घाटों पर खुलेआम रेत निकाली जा रही है! जबकि इन स्थानों पर खनन पर रोक लगी हुई है! हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली रेत भरकर शहर और आसपास के इलाकों में पहुंच रहे हैं! फिलहाल नदी में पानी कम होने के कारण रेत की परतें साफ दिखाई दे रही हैं! जिसका फायदा उठाते हुए रेत माफिया और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं! बिना किसी डर के ट्रैक्टर और मशीनें नदी में उतार दी जाती हैं! और रेत की लूट दिन-रात जारी है!
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन प्रभावशाली लोगों और जनप्रतिनिधियों के दबाव के कारण कोई सुनवाई नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते माफिया अब पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से लोखंडी, धुरीपारा और मंगला बस्ती की सड़कें भी बुरी तरह टूट चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
