
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके में अवैध शराब के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया! 12 अक्टूबर की सुबह तिफरा शराब दुकान के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई! इस दौरान दो युवक बुरी तरह घायल हो गए! सूचना मिलने पर डायल–112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक साहिल खटीक की मौत हो गई! मृतक के सिर और हाथ पर गहरे चोट के निशान थे! जिससे घटना की गंभीरता साफ झलक रही थी! इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब घटना की जानकारी पुलिस को देने वाला युवक साहिल साहू ही हत्या का मुख्य आरोपी निकला! प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साहिल खटीक और उसके साथियों का साहिल साहू व उसके परिजनों से पुराना विवाद चल रहा था! जो मारपीट में बदल गया! जांच के दौरान घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर साहू की भूमिका संदिग्ध पाई गई!
फिलहाल आरोपी साहिल साहू को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है! जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है! पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
