Sun. Nov 15th, 2026

नाली खुली तो माफिया बौखलाए! बिलासपुर में भू माफिया गोल्डी सिदारा की दबंगई, निस्तारी रोकने पर स्थानीय से मारपीट, चेहरा फोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी…

बिलासपुर,,,, जिले  के कोतवाली क्षेत्र में भू माफिया गोल्डी सिदारा द्वारा मारपीट का मामला सामने जहां है!

👆 गोल्डी सिदारा 👆

जहां स्थानीय लोगों द्वारा निकासी के लिए बनाएं जा रहे नाले को पहले भूमाफियाओं ने पाट दिया और जब उन्होंने अपनी जमीन पर बने नाली को फिर से शुरू किया तो भू माफिया और उसके गुर्गों ने स्थानीय के साथ मारपीट शुरू कर दी…

शहर के करबला इलाके में ज्वाली नाले के पास राजा राम कश्यप और आसपास के निवासियों द्वारा खुद की जमीन पर निस्तारी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था! लेकिन कुछ दिनों पहले भू माफिया गोल्डी सिदारा और उसके साथियों द्वारा नाली को बंद कर मिट्टी से पाट दिया गया था!

लेकिन स्थानीय लोगों ने नाली को फिर से शुरू कर दिया! जिसके बाद भू माफिया गोल्डी सिदारा और उसके साथियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया, इस दौरान राजा राम कश्यप द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद राजा राम कश्यप के चेहरे में गंभीर चोट आई है! मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है! और आगे की जांच कर रही है…?

बाइट,,, राजा राम कश्यप शिकायतकर्ता

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed