
बिलासपुर,,, जिले में प्रशासनिक व्यवस्था किस तरह से चरमराई हुई है! इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है! कि, जनदर्शन के दिन कलेक्टर के पास फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले दिव्यांगजनो को घसीट घसीट कर चलना पड़ रहा है! दरअसल आज जिस तरह की तस्वीर आज बिलासपुर कलेक्ट्रेट से निकलकर आई है! वह झकझोर देने वाली है!

आधुनिकता का स्मार्ट सिटी का बखान करने वाले प्रशासन के पास फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर भी उपलब्ध न होना कई सवाल पैदा करता है…!दूसरी ओर अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले दिव्यांगो के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया न होने की वजह से हर मंगलवार इसी तरह की तस्वीर सामने आती है…!
ऐसा ही मामला छह माह पूर्व भी देखने को मिला था! जहां कलेक्टर जन दर्शन के दिन फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले दिव्यांग को घसीट घसीट कर चलना पड़ रहा था! जिसके बाद उसकी व्यथा जमकर मीडिया में उछला था! जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण ने निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों में व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था!
इतना ही नहीं कलेक्टर कार्यालय के सामने भी दो व्हील चेयर रखे गए थे! लेकिन समय के साथ मौके पर एक ही व्हील चेयर रखा मिला है! इतना ही नहीं गेट पर पहुंचने वाले दिव्यांग फरियादियो के लिए व्हील चेयर उपलब्ध नहीं होता है! और न ही गेट तक उन्हें पहुंचाने वाला मौजूद रहता है! गेट कीपर भी बस अधिकारियों के आने जाने के समय एक्टिव नजर आते है…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
