
बिलासपुर,,, बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक और खतरनाक मामला सामने आया है! इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं! बिना हेलमेट और बिना किसी डर के ये युवक सड़कों पर मस्ती करते घूमते दिख रहे हैं! यह न केवल कानून का खुला उल्लंघन है! बल्कि उनकी और दूसरों की जान को भी जोखिम में डालने वाला कृत्य है!

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के मुक्तिधाम रोड से सीपत चौक के बीच के क्षेत्र की बताई जा रही है! वीडियो में साफ दिख रहा है! कि बाइक पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना है! सभी हंसते-खेलते सड़क पर चलते वाहन के बीचोंबीच चल रहे हैं! मानो सड़क उनकी निजी संपत्ति हो! दोपहिया वाहन पर केवल दो सवारियों की अनुमति होती है! लेकिन इन युवकों ने पांच लोग को बैठाकर यातायात नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दीं! शहर में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं! किशोर उम्र के युवक बिना लाइसेंस के बाइक चलाते हैं! स्टंट करते हैं! और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं! इससे हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है! पिछले कुछ महीनों में इसी तरह की लापरवाही के कारण कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं! जिनमें कई युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है! वहीं जानकारों की माने तो सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी माध्यमों से युवकों की पहचान की जा रही है! साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके…!
अभिभावकों की अनदेखी से बढ़ रही हरकतें…
विशेषज्ञों का कहना है! कि सड़क पर बढ़ती ऐसी लापरवाह हरकतों के पीछे अभिभावकों की अनदेखी भी एक बड़ी वजह है! माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी सिखाएं! क्षणिक आनंद के लिए की गई ऐसी हरकतें कभी-कभी जीवनभर का पछतावा बन जाती हैं…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
