
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के बुधवारी बाजार में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर रिक्शा चालक ने ठेला संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान ठेला संचालक ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। तोरवा के संतन नगर में रहने वाले रवि लाल साकेत गुपचुप चाट का ठेला लगाते हैं। मंगलवार की शाम वे मोहल्ले के किराना दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला रंगीला तेलगु उर्फ गोपाल वहां आया। उसने ठेला संचालक से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए अपने रिक्शा से चाकू निकाल लिया। उसने ठेला संचालक के सीने और हाथ में चाकू से वार किया। चाकू के हमले से लहूलुहान ठेला संचालक ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
