
बिलासपुर। नेशनल मेडिकल कमीशन ने बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। सिम्स में फैकल्टी और जरूरी संसाधनों की कमी पर ये जुर्माना किया है। साथ ही 2 माह के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर N.M.C ने M.B.B.S की सीटें कम करने की भी चेतावनी दी है। दरअसल, नेशनल मेडिकल कमीशन (N.M.C)सभी मेडिकल कालेजों पर ऑनलाइन नजर रखती है। कॉलेजों को समय-समय पर कमियां दूर करने को लेकर दिशा-निर्देश भी देती है। विगत कुछ दिनों पहले N.M.C वर्चुअल बैठक ली थी। जिसमें सिम्स सहित प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन और प्रोफेसर जुड़े थे। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की गिनती की गई तो काफी कमियां मिली। यहां पर्याप्त मात्रा में न तो डॉक्टर हैं, न ही प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर, जिसके चलते M.B.B.S की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सिम्स मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के साथ ही 20 फीसदी फैकल्टी, 43 फीसद जूनियर और सीनियर रेसीडेंट की कमी है।
इसके अलावा यहां जरूरी जांच की मशीनों की कमी भी मिली। मेडिकल कालेज के लैब में री एजेंट की कमी को भी N.M.Cने कमी माना। कुछ डॉक्टर अवकाश पर हैं, जिन्हें अनुपस्थित माना गया। सिम्स में हड्डी रोग विभाग में सी-आर्म मशीन भी नहीं है। ऐसे में यहां भारी तादात में मरीज रेफर हो रहे हैं। संसाधन और फैकल्टी की कमी के चलते N.M.C ने मेडिकल कॉलेज पर तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
