
बिलासपुर सरकंडा थाने में वैसे तो धोखाधड़ी का मामला फरवरी महीने में दर्ज हुआ था लेकिन एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अब जाकर कार्रवाई की है। उधार में रकम लेकर बदले में फर्जी चेक देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जोरापारा बाल्टी फैक्ट्री के पास रहने वाली 54 वर्षीय कल्याणी दुबे विधवा है, जिनसे नूतन चौक निवासी सुमित्रा बाई ने घरेलू काम के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 3 लाख रुपए उधार लिया था। जब सुमित्रा से रकम वापस करने को कहा गया तो उसने साढ़े तीन लाख रुपए का चेक दे दिया, लेकिन यह चेक किसी अंजू साहू का था मगर उस पर हस्ताक्षर सुमित्रा बाई ने किये थे। यानी उधार लेकर बदले में बेईमानी करते हुए फर्जी चेक दिया गया, लेकिन अपराध दर्ज होते ही सुमित्रा बाई फरार हो गई थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?

