Mon. Oct 26th, 2026

कतियापारा में मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पूलिस ने किया गिरफ्तार

कतियापारा जूना बिलासपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क पर लड़ाई झगड़ा कर दहशत फैलाने के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कतियापारा में कुछ युवको ने आपस मे लड़ाई झगड़ा किया हैं , जिनके पास हथियार भी थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखकर कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और वीडियो के जरिये आरोपियों की पहचान की। जिन्हें शांति भंग करने के आरोप में अलग-अलग धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि अगर भविष्य में भी उसे ऐसे किसी भी अपराध के घटित होने का वीडियो मिलता है तो उस पर पुलिस इसी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्यवाही करेगी।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed