
आरोपी के कब्जे से चोरी गई पाईप किमती 50000 रू एवं वाहन पीकप किया गया जप्त।

चोरी करने और कराने वाले हो जाए सावधान, होगी पुलिस की सख्त कार्यवाही
आरोपी :-👇
शिवा यादव पिता संतराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अंजली विहार जूना बिलासपुर थना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर पुलिस लगातार चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनीश सिंह के निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 22.05.2024 को प्रार्थी अजय सिंह पिता डालेन्द्र सिंह निवासी शिवघाट पुराना सरकण्डा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्रीराम रेडीमिक्स कंपनी में सुपरवाइजर का कार्य करता है। कंपनी द्वारा अशोक नगर सरकण्डा में सामान रखने का यार्ड बनाये हैं जहां काम में आने वाले लोहे का पाईप, स्टैण्ड आदि को रखा जाता है। दिनांक 21.05.2024 के सुबह करीब 06.00 बजे प्रार्थी यार्ड आया तो देखा कि कांकिट रेडीमिक्स का काम आने वाला 6 नग लोहे का पाईप एवं काकिट पाईप रखने का 2 नग स्टैण्ड यार्ड में नहीं था।
जिससे यार्ड में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को देखने पर पता चला किदिनांक 21.मई.24 के रात्रि करीब 01.00 बजे से 01.30 बजे बीच गुडलक फर्नीचर का पीकप वाहन (छोटा हाथी) यार्ड में जाते दिख रहा है । प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके निर्देश व मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर सीसीटीवी का अवलोकन कर तत्काल आरोपी पिक अप के ड्राइवर शिवा यादव की पतासाजी करते हुये आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के यार्ड से चोरी करना एवं पीकप वाहन (छोटा हाथी) में भरकर ले जाना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से चोरी गई मशरूका किमती 50000 रु. को बरामद कर और अपराध में उपयोग की गई पिकअप को जप्त कर आरोपी शिवा यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…

