
थाना कोटा क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
आरोपीयों से चोरी का नगदी रकम 4200 रुपए, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लोहे का आरी ब्लेड जप्त
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
कुछ दिन पूर्व ही कोटा पुलिस द्वारा राइस मिलों में एंव लोहे का नट बोल्ट चोरी करने वाले आरोपी का, किया था पर्दाफाश
प्रार्थी हरीराम जायसवाल साकिन कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 19.मई.2024 को उसकी अनुपस्थिति में आलमारी में रखें स्व. सहायता समूह का पैसा 180000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस टीम लगाकर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु घटनास्थल के आसपास दर्जनों सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही विधि से संघर्षरत बालक एंव संदेही प्रमोद यादव, राहुल गंधर्व, अमित तिवारी से पूछताछ दौरान प्रार्थी के घर ताला तोड़कर घर अंदर घुसकर घर में रखे आलमारी के अंदर बैग में रखे रुपए को चोरी करना स्वीकार करने पर एवं चोरी की रकम को आपस में बांट लेने पर बचत रकम 4200/- रुपए को पेश करने पर तथा अपने दोस्त से मांगे मोटरसाइकिल जो अपराध में प्रयुक्त था मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AB 0674 को जप्त कर एंव चोरी में प्रयुक्त लोहे का आरी ब्लेड को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।
वजह सबूत के आधार पर आरोपीगण 01.प्रमोद यादव पिता बेदराम यादव उम्र 19 साल साकिन चंगोरी थाना कोटा जिला बिलासपुर 02.राहुल गंधर्व पिता सुशील गंधर्व उम्र 20 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा 03.अमित तिवारी पिता भोला प्रसाद तिवारी उम्र 19 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर तथा 04. विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
