Tue. Oct 27th, 2026

शराब पीने के लिए पैसे न देने पर गाली गलौज और मारपीट करने वाले राज बुधवानी को रेलवे ट्रैक के पास घेराबंदी करके किया गिरफ्तार

शराब पीने के पैसे न देने की बात पर कर रहा था मारपीट
सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने की सूचना पर हो गया था फरार

रेलवे ट्रैक के पास चढ़ा पुलिस के हत्थे

आज दिनांक 23.मई.24 को सिविल लाइन पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर गाली गलौच और मारपीट करने वाले राज बुधवानी को रेलवे ट्रैक के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राज बुधवानी ने कल नरेंद्र सोनी नामक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और पैसे न देने पर प्रार्थी के साथ गुंडागर्दी करते हुए गाली गलौच और मारपीट की। सिविल लाइन पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी थी और आज आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत ऐसे गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाहियां की जाती रहेगी
इसी क्रम में उक्त घटना में भी 10 वर्ष तक कि सजा वाली गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed