
बिलासपुर. बुधवार की रात चकरभाटा टी आई ने थाना स्टाफ के साथ इलाके में संचालती ढाबों में शराबखोरी पर लगाम कसने चेकिंग अभियान चलाया और सभी होटल ढाबों की देर रात तक जांच की, टी आई की इस कारवाई में काफी लंबे समय से ढाबा में शराब पिलाने वाला बालाजी ढाबा जद में आ ही गया और संचालक को हिरासत में लेकर चकरभाटा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर शराब नही पिलाने की हिदायत दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चकरभाटा टीआई दामोदर मिश्रा ने इलाके में होटल ढाबों की आड़ में शराब पिलाने वाले की चेकिंग की, इस बीच खबर लगी की थाने से चंद कदम दूर बालाजी ढाबा में शराबखोरी हो रही है। जिसके बाद टीआई ने एएसआई मनोज शर्मा के साथ अन्य स्टाफ को मौके पर भेजा इधर पुलिस की गाड़ी को देखते ही शराब पीने वाले पलक झपकते ही भाग खड़े हुए तो वही टेबल में शराब से सजे गिलास और खाली बोतल पुलिस के हाथ लगा, पुलिस को देख बालाजी ढाबा का संचालक सचिन जोतवानी पिता अशोक जोतवानी उम्र 20 वर्ष निवासी क्रं 8 चकरभाठा कारवाई न करने पुलिस के हाथ पैर जोड़ने लगा इधर पुलिस ने टीआई के निर्देश पर बालाजी ढाबा के संचालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 ग के तहत अपराध दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
