
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र के ज़िले के 173(8) क्रॉप के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर फ़रार अपराधियों की गिरफ़्तारी कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये थे । इसी तारतम्य में थाना रतनपुर के डेढ़ वर्ष पुराने लूट के प्रकरण में फ़रार आरोपी की गिरफ़्तारी की गई है । प्रकरण इस प्रकार है प्रार्थी निवासी अकलतरी, का थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी अपने गाँव के दोस्तो के साथ भैंसाझार डेम घुमने के लिये गया था, भैंसाझार घुमने के पश्चात अपने मोटर सायकल से अकेले अपने घर ग्राम अकलतरी आ रहा था कि तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गर्दन पर चाकू अड़ाकर मोटरसाइकिल पैसे मोबाइल लूट कर भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सुचना पर फरार आरोपियों 1.धनजीर शिकारी, 2. राजा सारथी उर्फ लालु, 3. संतोष नेताम उर्फ गुड़डू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमार्ण्ड पर भेजा गया था। तथा आरोपी शिवकुमार धुर्वे ऊर्फ शिवा मरावी व किशन मरावी दिनाँक घटना से फरार थे। जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी शिवकुमार धुर्वे के बिलासपुर में छुपकर रहने की सूचना प्राप्त होने पर टीम गठित कर आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी कर फरार आरोपी को पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा लुटपाट करना स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
1. शिवकुमार धुर्वे ऊर्फ शिवा मरावी पिता ज्ञव. दुलार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी जूनाशहर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
