
बिलासपुर,,, जिले में कोराना ने फिर दी दस्तक,,अपोलो अस्पताल में एक 66 वर्षीय मरीज में कोराना संक्रमण की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और मरीज का इलाज डाक्टरों के सरंक्षण में चल रहा है.
इस साल जिले में कोरोना का पहला केस : इस साल जिले में पहली बार फिर कोरोना से संक्रमित व्यक्ति मिला है. शहर के अपोलो अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया गया है. 66 वर्षीय मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसका इलाज कराने वह अपोलो हॉस्पिटल पहुंचा था. बताया जा रहा है की संक्रमित मरीज की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री भी नहीं है. हालांकि मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित है. लगभग साल भर बाद जिले में कोराना का कोई केस सामने आया है! साल 2020 और 2021 के दौरान पूरे देश में कोरोना ने कोहराम मचाया था. कोविड वैक्सीनेशन के माध्यम से कोरोना कंट्रोल करने पूरे देश में लोगों कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीके लगाए गए, जब जाकर देशभर में कोरोना को नियंत्रित किया जा सका. फिलहाल, इस केस के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग नोटीफिकेशन भी जारी कर सकती है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
