
रायपुर…. कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर निवासी के के श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी कर फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित केके श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का उपयोग किया है। उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार है। श्रीवास्तव पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करते थे। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उनके बिलासपुर निवास जाना होता था।पूर्ववर्ती सरकार में मंत्रियो से ज्यादा इसी दलालनुमा केके श्रीवास्तव की अफसर जी हुजूरी करते थे.सूत्रों के अनुसार यह आज भी बालको सहित कई प्लांटों में काम कर रहा है.अब इसने अलग अलग नाम से कई कम्पनिया बनाई हुई है.पहले ब्लैक स्मिथ नाम से कम्पनी बनाकर ट्रांसपोर्ट का काम करता था.
इसके अलावा केके श्रीवास्तव पूर्ववर्ती सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में था।साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीब था.ऐसा कहा जाता है की भूपेश बघेल के लिए विशेष पूजा व तंत्रविद्या अनुष्ठान का पूरा काम के के श्रीवास्तव ही करता था.जमीन की दलाली का काम करते करते सत्ता की दलाली तक पहुंच गया.सूत्रों के अनुसार बहुत से लोगो की जमीनों को कब्ज़ा करके बेच चूका है.आज भी कई लोगो की जमीनों में कब्ज़ा करके रखा हुआ है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
