
बिलासपुर,,, व्यापारी के साथ लूट के 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लूट के इरादे से पूरा प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया था! पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, 2 मोटरसाइकल और 8 मोबाइल जप्त कर लिए है! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 05.10.2024 की राय करीब 22ः00 बजे परसराम पंजवानी पिता खुबचंद पंजवानी उम्र 65 साल निवासी चकरभाठा ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लडका योगेश पंजवानी दुकान बंद करके मोहित जांगडे, वेद प्रसाद जांगडे को छोडने मैग्नेटो माल तालापारा तरफ गया था।

लौटते वक्त अज्ञात लड़के पीछे से आए और सामने आकर मोटरसाइकल अड़ा दिया। उसे रोककर बैग लूटने का प्रयास किया, विरोध करने पर दो लडकों ने हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से पेट, पीट, नाभि मे बार बार वार किया है। रिपोर्ट पर थाना सिला मे अप0क्र0 949/2024 BNS की धारा 126(2), 109, 3(5), (5), 310(4)(5), 311, 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष टीम तैयार कर थाना प्रभारी सिविल लाईन व एसीसीयू टीम ने आरोपीयों कि तलाश शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया, कुल 150 कैमरे चेक किए गए। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के वाहन पर शहंशाहे छत्तीसगढ लिखा था। इसी सुराग के आधार पर आरोपीयो की तलाश निरीक्षक प्रदीप आर्या व सिविल लाईन पुलिस स्टाफ व एसीसीयू टीम ने थाना क्षेत्र में छानबीन करके मोटर सायकल का पता लगा लिया, जो सैयद अहमद था। उससे पूछताछ करने पर बताया कि योगेश पंजवानी अपनी दुकान बंद करके बिक्री की रकम लेकर जाता है। उसे लुटने के नीयत से अपने साथियो के साथ मिलकर प्लान बनाया था। जिसके साथी जैदुल हक पिता फैजुल हक निवासी तालापारा से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। उसने बताया कि अपने साथी हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली पहले पंजवानी के दुकान में काम करता था। उसने अपने साथियो को मोबाईल से बताया कि प्राथी परसराम पंजवानी या उसका लडका प्रतिदिन करीबन 08.00 बजे से 09.00 बजे के बीच एक-दो लाख रूपये बिक्री रकम लेकर अपने घर जाता है जिसका पैसा बीच में लूटना है। आरोपीगण 1 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) 2 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सि0ला0 3 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छ0ग0) 4 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली 5 आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर 6 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) 7 पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ0ग0) तथा दो विधि से संघर्षरत बालक के साथ मे मिलकर प्लान बनाया और 05.09.2024 को सैयद साद अली ने दुकान के पास बैठकर रेकी किया। करीबन 08.00 बजे प्रार्थी का लडका योगेश पंजवानी दुकान बंद कर निकला, जैसे ही कुन्दन पैलेस के पास पहुचा जैदुल हक, एक विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपने मोटर सायकल से योगेश पंजवानी के मोटर सायकल को रोककर रकम लूटने का प्रयास किया। जब योगेश पंजवानी ने विरोध किया तो एक नाबालिग आरोपी अपने हाथ में रखे लोहे के बदनदार चाकू से योगेश पंजवानी को पेट में मार कर जानलेवा हमला कर दिया। नाबालिग आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपीयों से 08 नग मोबाईल फोन व दो नग मोटर सायकल जप्त किया है।
आरोपी 👇👇👇
1 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)
2 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सि0ला0
3 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छ0ग0)
4 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली
5 आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर
6 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)
7 पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ0ग0)
07 दो विधि से संघर्षरत बालक
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.16छोटा हाथी बना गांजा एक्सप्रेस! नीचे गुप्त चैंबर में छिपा था 40 किलो माल, सकरी पुलिस ने लावारिस टाटा एस से 25 लाख का गांजा पकड़ा; तस्कर फरार, गाड़ी नंबर से अब मालिक और गिरोह की तलाश तेज…
Uncategorized2026.03.16गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’! बिलासपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, किल्लत पर सरकार घिरी — एजेंसियों के बाहर कतारें, ऑनलाइन बुकिंग ठप; बोले नेता, जल्द गैस नहीं मिली तो चूल्हा नहीं, सड़कों पर भड़केगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.15ट्रिपल इंजन की सरकार में थप्पड़ कांड! मल्हार बैठक में उपाध्यक्ष पर झन्नाटेदार तमाचा, कोटा में बयानबाज़ी से गरमाई सियासत—भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान, विकास से ज्यादा नेताओं की टसल चर्चा में…
Uncategorized2026.03.15मंच से नेताम का सियासी तीर: “कलेक्टर इतने लोकप्रिय… कहीं अमर की सीट खतरे में न पड़ जाए, जोगीपुर कार्यक्रम में बयान से मचा सियासी भौकाल, फिर धर्मजीत को देवानंद और सुशांत को “बिलासपुर का हीरो” बताकर ठहाकों से माहौल हल्का करने की कोशिश…
