
बिलासपुर,,, त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही बाजारों में खाने-पीने की वस्तुओं की मांग में वृद्धि हो जाती है। इस समय मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। क्योंकि मांग को पूरा करने के लिए कई बार मिलावट की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में खाद्य एवं औषधी सुरक्षा विभागो को कड़ा रुख अपनाने का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ करना था ! इस समय विभाग के अधिकारियों को बाजार से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजने थे, परंतु ??
शहर के सभी सस्थानों से लेने थे सेम्पल
खाद्य एवं औषधी सुरक्षा विभाग की टीम को बिलासपुर जिले में स्थित लगभग 50 से भी अधिक संस्थानों से सैंपल एकत्र करना था, लेकिन खाद विभागों के अधिकारियों के पास समय नही हैं। बता दे इनमें मिठाइयों के साथ-साथ डालडा या वनस्पति घी, सरसों का तेल, सोयाबीन का तेल, सनफ्लावर तेल, घी, सूजी और बेसन जैसे उत्पादों के नमूने शामिल हैं। खाद टीम ने इन सभी खाद्य पदार्थों के नमूने समय पर लेना था, ताकि सबूत के तौर पर सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके।
जिले में खाद विभाग में सभी नमूनों की करे जांच
विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन सैंपलों की जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों या व्यवसायियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने से लेकर अन्य कड़े कदम भी शामिल कर सकते हैं।
शहर के बड़े बड़े मिष्ठानों पर भी हो कार्यवाही
मिठाइयों पर खास नजर
त्योहारी सीजन में खासतौर पर मिठाइयों की बिक्री काफी बढ़ जाती है। और इसे देखते हुए खाद्य विभाग ने मिठाइयों के नमूनों पर विशेष ध्यान जाना था, यह कदम इसलिए भी उठाया जाना था,क्योंकि मिठाइयों में मिलावट के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
उपभोक्ताओं को देना था मीडिया के माध्यम से चेतावनी
खाद्य एवं औषधी सुरक्षा विभाग ने आम जनता को मीडिया के माध्यम से अपील करना था, कि वे त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की खरीदारी से बचें। यदि उन्हें किसी उत्पाद की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो तुरंत विभाग को सूचित करें। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को अधिकृत और प्रमाणित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदने की सलाह दी गई है।
त्योहारी सीजन में मिलावट खोरी पर कड़ी कार्रवाई का यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिलें।
खाद विभाग निकला लापरवाह
जिले में त्यौहारी सीजन के बाद भी खाद विभाग चैन की नींद ले रहा है! उनको तो घर हो या ऑफिस बैठे बैठे ही मिठाई का डिब्बा मिल जाता है! तो खाद विभाग क्यों अपना समय क्यों खराब करें, आपको बता दे कि शहर में ऐसे कई संस्थान है जिसमे त्यौहारी सीजन में मिलावटी का कार्य होता है! जिसकी सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों को है परंतु ????
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
