
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने तीन युवकों पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी ने लड़की के साथ विवाद करने से मना करने पर तीन लोगों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया चंद्रासिनी धु्रव निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा की दिनांक 09.01.25 के रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 05.20 बजे अपने सहेली दुर्गा को उधारी के पैसा वापस मांगने के लिए फोन लगाई तो उसकी सहेली दुर्गा ने बताई कि कान्हा यादव ने पड़ोस के रहने वाली लड़की के साथ विवाद झगड़ा कर रहा था, तब वहां पर खड़े तुम्हारा भाई ओमप्रकाश धु्रव एवं उसका दोस्त विकास यादव, पवन यादव बीच बचाव किये जिससे नाराज होकर कान्हा यादव अपने पास रखे चाकू से तीनो को जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया है जिससे तुम्हारा भाई ओमप्रकाश धु्रव एवं उसका दोस्त विकास यादव, पवन यादव को आसपास के लोग ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती किये हैं तब वह सिम्स जाकर देखी तो इसका भाई ओमप्रकाश धु्रव एवं उसके दोस्त विकास याव, पवन यादव सिम्स में भर्ती थे जिनका ईलाज चल रहा है, घटना के बारे में पूछने पर कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ विवाद झगड़ा कर रहा था जिसे मना किये तो नाराज होकर चाकू से हम तीनो को मारकर चोंट पहुंना बताया। प्रार्थीया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में में टीम तैयार कर तत्काल आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी कान्हा यादव को अशोक नगर अटल आवास में पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी कान्हा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप.क्र. – 47/2025, धारा – 296,109, 3(5) बीएनएस,
आरोपी 👇👇
1,कान्हा यादव पिता शिवशंकर यादव उर्फ सोनू उम्र 18.2 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
