
बिलासपुर,,, तेलीपारा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पुलिस के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए हैं! जहाँ रामचंद्र शुक्ला नामक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई ! जिसमें उन्होंने बताया कि गत 30 दिसंबर को सुबह करीब 11:00 बजे वह अपने घर से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे! तभी रास्ते में किशोर फुट वियर के गोदाम का एक ट्रक खड़ा था! और ट्रक से माल उतारा जा रहा था! इसी दौरान गोदाम के कर्मचारियों ने बिना किसी चेतावनी के रस्सी फेंकी, जो सीधे उनके गले में फस गई और वे गिर पड़े! इससे उन्हें गले में घातक चोटें आईं, जिससे उन्हें 5 दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा!

रामचंद्र शुक्ला के अनुसार, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के दौरान 17,000 रुपये का बिल चुकाना पड़ा! अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वह जख्मों के साथ इधर-उधर घूमते रहे! इस घटना ने पुलिस के खिलाफ सवाल उठाए हैं! क्योंकि शुक्ला ने F.I.R.दर्ज कराई थी! लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की!
यह घटना बताती है! कि लोग पुलिस के प्रति अपनी शिकायतें दर्ज करवाते हैं! लेकिन F.I.R. दर्ज कराने में नाकामी और कार्रवाई की कमी के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाता! ऐसे मामलों में जहां गंभीर चोटें आई हों, वहां F.I.R.दर्ज करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
