
00 पूर्व में आरोपी निखिल महरोलिया को दिया था गांजा
00निखिल महरोलिया के कब्जे से पूर्व में 1 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित स्कूटी वाहन जुमला किमती 121000रू. किया गया है जप्त।
बिलासपुर,,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 13.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मुक्तिधाम अटल आवास में एक व्यक्ति स्कूटी के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ बिक्री हेतु रखा है, ग्राहक का इंतजार कर रहा है, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर एक व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG 10 BP 8174 में बैठे मिला, जिसकी विधिवत् तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्की के अंदर एक प्लास्टिक बोरी अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा जुमला 1 किलो 600 ग्राम किमती 16000रू. का बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर अनिल कुमार सूर्यवंशी पिता शिव कुमार सूर्यवंशी निवासी नवागांव थाना सीपत द्वारा बिक्री हेतु लाकर देना बताया जिससे विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी निलिख महरोलिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी अनिल कुमार सूर्यवंशी फरार था जिसका पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 11.01.2025 को सूचना मिला कि आरोपी अनिल सूर्यवंशी अपने सकुनत पर है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम भेजकर आरोपी को उसके सकुनत में पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उड़िसा से गांजा लाकर अलग-अलग क्षेत्रों में बिक्री करना एवं निखिल महरोलिया को भी बिक्री हेतु देना बताने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप.क्र. – 1600/2024, धारा – 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट
आरोपी 👇👇
1, अनिल कुमार सूर्यवंशी उर्फ राजा पिता शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम नवागांव थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
