
00 पुलिस ने 4 प्लास्टिक बोरी में भरे चोरी के मोबाइल और उनके पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले में ‘‘ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत चोरी के मोबाइल के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे! इस अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे!

तोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बेस के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगातार निगरानी रखने के निर्देश मिले! इस बीच, मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति हेमूनगर ओवरब्रिज के पास चोरी के मोबाइल खरीदने-बेचने के लिए खड़े हैं! मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया!
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः तौफीक खान (28 वर्ष), चुचुहियापारा, गणेशनगर और नीमचंद विश्वास (24 वर्ष), बड़गंगा, पश्चिम बंगाल बताये। उनके पास से 4 प्लास्टिक की बोरियों में विभिन्न कंपनियों के कुल 3177 मोबाइल और मोबाइल के पार्ट्स मिले, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपए थी!
आरोपियों से जब इन सामानों के वैध दस्तावेज की मांग की गई, तो वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए! इससे पुलिस को चोरी की संपत्ति की खरीदी-बिक्री का संदेह हुआ! इसके बाद आरोपियों के खिलाफ 35(ई), बीएनएसएस / 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई!
पुलिस का कहना है! कि आगे भी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी!
आरोपियों के कब्जे से कुल 3177 मोबाइल और मोबाइल के पार्ट्स जब्त किए गए, जिसकी कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 35(ई), बीएनएसएस / 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
