
बिलासपुर:,,, कांग्रेस के नेता सिद्धांशु मिश्रा (छोटू) को धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है! यह मामला 2016-2017 के दौरान एक विवादित जमीन की गलत चौहद्दी बनाकर कई लोगों को बेचने से जुड़ा हुआ है! सिरगिट्टी निवासी रजनीश साहू ने इस मामले में न्यायालय का रुख किया था! जिसके बाद कोर्ट ने मिश्रा के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तारी के आदेश दिए!
आरोप है! कि जोरा पारा क्षेत्र में मिश्रा ने एक जमीन के चारों ओर हेरफेर कर उसे 11-12 लोगों को बेच दिया! जब खरीदारों को असलियत का पता चला, तो उन्होंने न्याय की गुहार लगाई! इस पर रजनीश साहू ने अदालत में पिटिशन दायर की, जिसके बाद पुलिस ने मिश्रा को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया!
मिश्रा ने जमानत की याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया! और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया! कांग्रेस पार्टी में इस गिरफ्तारी के बाद खलबली मच गई है! और पार्टी सूत्रों के अनुसार, मिश्रा से दूरी बनाए जाने की संभावना है! वहीं, विपक्षी दलों ने इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए पार्टी पर हमला बोला है!
यह मामला राजनीति और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर एक नई बहस को जन्म दे रहा है! अब यह देखना बाकी है! कि अदालत में आगे क्या होगा और मिश्रा के खिलाफ क्या निष्कर्ष निकलता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
