
00 सरकंडा जोरापारा स्थित भूमि में खसरा नम्बर बदलकर फर्जी बिक्री करने वाले प्रॉपर्टी डीलर सिध्दांशु मिश्रा गिरफ्तार
बिलासपुर,,, थाना सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा में वर्ष 2010-11 के दौरान भूमि फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर सिध्दांशु मिश्रा द्वारा खसरा नम्बर 424 को बदलकर खसरा नम्बर 409 पर कब्जा दिलवाया गया था!
यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश के तहत हुई, जिसमें आरोपी ने पटवारी और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी 22 बिन्दु प्रतिवेदन तैयार किया!
मामला माननीय न्यायालय में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था! और मामले की जांच के दौरान आरोपी सिध्दांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया!
आरोपी पर आरोप है! कि उसने सोनिया बाई व अन्य के नाम पर दर्ज भूमि को मुख्तियारनामा लेकर बेचने का प्रयास किया था! जबकि यह भूमि पहले ही अन्य उपयोग के लिए निर्धारित की जा चुकी थी!
और बिक्री योग्य नहीं थी! इस पूरे घोटाले में तत्कालीन पटवारी चंदराम बंजारे और कमल किशोर कौशिक भी आरोपी हैं! जिनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है!
आरोपी सिध्दांशु मिश्रा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! और मामले की आगे की जांच जारी है!
अपराध क्रमांक:- 574/2016, धारा – 167, 420, 465, 467, 468, 471, 474, 120(ठ) भादवि, 13(1)(क)(ख), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
