
दुर्ग,,, सोमवार सुबह 8 बजे ED की टीम चार गाड़ियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित घर पहुंची! उनकी बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों समेत कुल 14 जगहों पर छापेमारी की गई!
10 घंटे चली जांच, नकदी और दस्तावेज जब्त
ED की टीम ने भूपेश बघेल के घर पर करीब 10 घंटे तक तलाशी ली! इस दौरान 32-33 लाख रुपए नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और मंतूराम केस की पेनड्राइव जब्त की गई!
नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें मंगवाई गईं
जांच के दौरान ED ने नकदी गिनने और सोने की शुद्धता जांचने के लिए विशेष मशीनें मंगवाईं! इसी बीच बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया!

ED की कार पर पथराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प
जांच के दौरान कुछ लोगों ने ED की कार पर पथराव किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई!

शराब घोटाले से जुड़े ठिकानों पर भी कार्रवाई
ED ने चैतन्य बघेल के करीबी लक्ष्मीनारायण बंसल और पप्पू बंसल के ठिकानों पर छापे मारे! इसके अलावा दुर्ग और भिलाई में अन्य कारोबारियों के यहां भी कार्रवाई की गई!
कांग्रेस का BJP और ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
ED की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी! पार्टी ने इसे केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष को दबाने की साजिश बताया और मंगलवार को प्रदेशभर में भाजपा और ED के खिलाफ पुतला दहन करने का ऐलान किया!
भूपेश बघेल बोले – ‘अब सबको एकजुट होकर लड़ना होगा’
ED की कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा, “इस संकट की घड़ी में आप मजबूती से खड़े रहे! मैं हाथ जोड़कर आपका आभार व्यक्त करता हूं।”
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
