
बिलासपुर,,, रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इण्ड-टू-इण्ड इन्वेस्टिगेशन के तहत मादक पदार्थ गांजा के फरार आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है! इस ऑपरेशन में पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार सैनी को खेतड़ी, राजस्थान से पकड़ा, जो पूर्व में गिरफ्तार तस्कर के साथ गांजा की तस्करी में शामिल था!
मामला बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार को रोकने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अभियान का हिस्सा था! पुलिस द्वारा की गई छानबीन में 13 सितंबर को 101.3 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था! जिसमें राजेश शर्मा और अन्य आरोपी शामिल थे! गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने मनोज कुमार सैनी का नाम लिया, जो फरार था! इसके बाद रतनपुर पुलिस की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया!
इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, उनि. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. आर. विजेन्द्र रात्रे और नरेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
