
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सस्पेंड कर दिया है! इस कार्रवाई के पीछे कई गंभीर आरोप हैं! जिनमें से प्रमुख आरोप थाना प्रभारी की लापरवाही और अपराधियों के साथ मिलीभगत के हैं! इन आरोपों की पुष्टि के बाद एसपी रजनेश सिंह ने उन्हें सस्पेंड कर दिया!
कोनी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का कारोबार लंबे समय से चल रहा था! जिसमें शराब, जुए, रेत और कबाड़ का अवैध धंधा शामिल था! हाल ही में लोफंदी गांव में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो गई थी! जिसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया! इस मामले में जब पुलिस ने अवैध शराब के व्यापारियों पर कार्रवाई की, तो यह सामने आया कि थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने कोर्ट में आरोपियों के पुराने मामलों को छुपा दिया! जिससे आरोपियों को जमानत मिल गई!
कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन की इस घोर लापरवाही के कारण आरोपियों को राहत मिली और मामले की गंभीरता को नजरअंदाज किया गया! एसपी रजनेश सिंह ने मामले की जांच के बाद उन्हें फटकार लगाई और सस्पेंड कर दिया! इस मामले में न सिर्फ पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई है! बल्कि यह भी आरोप है! कि थाना प्रभारी ने मीडिया की रिपोर्टों के बाद पत्रकारों को बदनाम करने की कोशिश की!
वहीं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, थाना प्रभारी पर यह आरोप भी लगाया गया है! कि उन्होंने पत्रकारों को बदनाम करने के लिए अधिकारियों के सामने उन्हें झूठे आरोपों से घेरने की साजिश की थी! पत्रकारों का आरोप है कि जब वे इस मामले को लेकर सवाल पूछते थे! तो पुलिस अफसरों के साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी समर्थन मिलने के बजाय उन्हें बदनाम किया जाता था!
थाना प्रभारी पर यह भी आरोप है! कि सरकारी फोन कॉल्स का जवाब नहीं देते थे! जिसके कारण कई बार पत्रकारों ने पुलिस कप्तान से शिकायत की! सरकारी सेवक होने के बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया और इस लापरवाही के चलते पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया!
इस पूरे मामले में एक वकील ने भी दावा किया कि थाना प्रभारी ने दुष्कर्म के एक मामले में 3 लाख रुपये का लेनदेन किया था! जिसका पुख्ता सबूत उनके पास है। उन्होंने कहा कि इस मामले का खुलासा अदालत में किया जाएगा!
कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुए और अन्य अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं! लेकिन थाना प्रभारी की लापरवाही के कारण पुलिस ने किसी ठोस कार्रवाई से बचने की कोशिश की! इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं! कि कैसे ऐसे अधिकारियों को पद पर बने रहने दिया जाता है! जो जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नजरअंदाज करते हैं!
एसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस विभाग में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी! उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग को हर स्तर पर पारदर्शिता और जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए! ताकि लोगों का विश्वास बना रहे और कानून व्यवस्था कायम रह सके!
कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन की सस्पेंशन ने पुलिस विभाग में एक बड़ा सवाल खड़ा किया है! कि किस प्रकार की लापरवाही और मिलीभगत से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है! अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और पुलिस विभाग की छवि को कैसे सुधारा जाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
