
बिलासपुर,,, मस्तूरी विकासखंड के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी की 400 से अधिक महिलाओं ने एक ठगी का शिकार होने का आरोप लगाया है! जिसमें पूर्व जनपद सदस्य प्रमिल दास मानिकपुरी और उनकी पत्नी रंजना मानिकपुरी पर आरोप है! कि उन्होंने इन महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन निकाल लिया! इन महिलाओं का दावा है! कि आरोपी दंपती ने इंदिरा आवास योजना और विकास कार्यों के नाम पर महिलाओं को झांसा दिया और उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंकों से लोन निकलवा लिया! जब बैंक अधिकारी लोन की वसूली के लिए पहुंचे, तब महिलाओं को इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ!

महिलाओं का कहना है! कि वे लोन की किश्तें नहीं चुका पा रही हैं! और अब बैंक अधिकारी उन्हें धमका रहे हैं! कुछ महिलाओं के नाम पर कई लोन निकाले गए हैं! जिससे उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है! जब उन्होंने सीपत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई! तो कोई कार्रवाई नहीं हुई! जिसके बाद महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और वहां आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की!

महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीपत पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया! और उन्हें भगा दिया! जिसके कारण उन्हें कलेक्टर कार्यालय का घेराव करना पड़ा! इस पूरे मामले में प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है!

प्रशासन का कहना है! कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी और महिलाओं को न्याय दिलाया जाएगा! महिलाएं अब आरोपी दंपती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
