
बिलासपुर,,, हथियार लहराकर आतंक मचाने वाले 5 लोगों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होली में शांति व्यवस्था बनाने के लिए थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की धर पकड़ शुरू हो गई है। क्षेत्र के 7 गुंडों और 2 स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है!
आगामी होली त्यौहार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों की धर पकड़ शुरू हो गई है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है! थाना सरकण्डा से पृथक-पृथक टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है! इसी बीच 10.03.2025 की शाम को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि महामाया आईटीआई के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है! एक व्यक्ति बगदई मंदिर के पास चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है! सूचना पर आरोपी गोविंद दास एवं विजय दास मानिकपुरी को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। इसी प्रकार आज 11.03.2025 को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर तीन व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहे हैं! सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया! अति. पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया! जिनके द्वारा सुभाष चौक चिंगराजपारा में भौमिक कौशल को धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते हुये मिला! इसी तरह पठान मोहल्ला चांटीडीह में मोह. सादाब कुरैशी उर्फ लाला पठान को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया एवं भूकंप वेधशाला के पास अटल आवास से राजा उर्फ राज ठाकुर को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया! सभी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है! इसी प्रकार टाउन भ्रमण दौरान थाना के अलग-अलग क्षेत्रों में हुड्दंग करने वाले 07 असामाजिक तत्वों अभिषेक सूर्यवंशी, संदीप सूर्यवंशी, सन्नी लास्कर, अभिषेक लास्कर, रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय, सतीश सिंह ठाकुर एवं मोह. दिशांन उर्फ शेख के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर सिटि मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। दो स्थायी वारंटी ईश्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राईम एवं शिब्बू साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
00 नाम आरोपीगण
01. गेविंद दास पिता गोकुल दास उम्र 22 वर्ष निवासी महामाया आई.टी.आई. के पीछे अषोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02.विजयदास मानिकपुरी पिता होरीदास उम्र 24 वर्ष निवासी महामाया आई.टी.आई के पास अषोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. भौमिक कौषल पिता अषोक कौषल उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाष चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. मोह.सादाब कुरैषी उर्फ लाला पिता फरीद अहमद कुरैषी उम्र 28 वर्ष निवासी पठानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. राजा उर्फ राज ठाकुर पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी भूकंप अटल आवास बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06. अभिषेक सूर्यवंषी पिता विजय कुमार सूर्यवंषी उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. संदीप सूर्यवंषी पिता विदेषी सूर्यवंषी उम्र 24 वर्ष निवासी लोधीपारा षिवघाट सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08. सन्नी लास्कर पिता विदेषी लास्कर उम्र 20 वर्ष निवासी लोधीपारा षिवघाट सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
09. अभिषेक लास्कर पिता अषोक लास्कर उम्र 18 वर्ष निवासी लोधीपारा षिवघाट सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
10. रितेष उर्फ लूटू पाण्डेय पिता विनय पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी गणेष चौक चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
11. सतीष सिंह ठाकुर पिता राम निहोर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
12. मो. दिषान उर्फ शेख पिता मोह. शमषाद उम्र 18 वर्ष निवासी अषोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
13. ईष्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राईम पिता नंदू गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
14. शिब्बू साहू पिता राज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पाठक बगीचा जबड़ापारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.24झूलेलाल जयंती में बवाल: स्वागत मंच बना रणभूमि, बेल्ट-घूंसे चले, मची भगदड़; महिलाएं सहमीं, युवक लापता, सिंधी समाज में उबाल, आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर SSP कार्यालय में गूंजा गुस्सा…
Uncategorized2026.03.24पर्स चोरी के शक में बवाल: बिलासपुर संडे मार्केट बना अखाड़ा, बीच बाजार चले लात-घूंसे, युवतियों की भी भिड़ंत, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप…
Uncategorized2026.03.231928 का ‘मृत’ भू-स्वामी 2023 में हुआ जिंदा! सिरगिट्टी की करोड़ों की जमीन फर्जी नामांतरण से बिकी, सिस्टम बना भोंदू, राजस्व अफसरों पर मिलीभगत के आरोप, आपकी जमीन कितनी सुरक्षित—उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.03.23फसल की रखवाली या ‘मौत का जाल’? खेत में बिछे करंट वाले तारों से दहशत, परिवार हर पल खतरे में, शिकायत पर दबंग जवाब—“हादसा होगा तब देखेंगे”, प्रशासन खामोश, गांव में मंडरा रहा बड़ा हादसा…
