
बिलासपुर,,, कल 10 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री, एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास और अन्य 14 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है! इस कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर /ग्रामीण) ने 11 मार्च को नेहरू चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का पुतला दहन किया! पुतला दहन के पहले सभी कांग्रेसी कांग्रेसभवन में एकत्रित हुए! इसके बाद ईडी मुर्दाबाद, केंद्र सरकार होश में, तानाशाही नही चलेगी, प्रजातन्त्र बचाना है! भाजपा को भगाना है!… जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेसजन नेहरू चौक पहुंचे! पुतला दहन को रोकने बड़ी संख्या में पुलिस नेहरू चौक में मौजूद थी! कांग्रेसियो को आते देख पुलिस घेराबन्दी कर पुतला को छिनने का असफल प्रयास किया पर पुलिस के हर तरकीब से परिचित कांग्रेसियों ने एक बार फिर पुलिस को छकाते हुए डबल पुतला दहन किया! पुतला जलता देख पुलिस बोटल में पानी लेकर दौड़ते रहे और कांग्रेसजन जलता पुतला लेकर दौड़ते रहे! इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक मर्यादाओ को लांघ रही है! विपक्ष के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ सहित देश मे व अन्य राज्यो में जो व्यवहार कर रही है! वह स्वीकार्य नही है! भाजपा सरकार अपने विरोधियों पर भय बनाकर शासन चलना चाहती है! देश मे भय का वातावरण बनाया जा रहा है! ताकि कोई भी उनकी असफलता को उजागर न करे! केंद्रीय एजेंसी इतने ही मुस्तैद रहती तो क्या नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसे देश छोड़ कर भाग सकते थे ? किसके इशारे पर ये आर्थिक अपराधियों को जाने दिया गया ?इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भूपेश बघेल के घर किस केस में रेड पड़ा ? क्या ईडी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पुत्र और दामाद के भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने के उद्देश्य से छापेमारी की है ? क्योकि उनसे सम्बंधित रिकॉर्ड को ईडी लेकर गई है।विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा की हताशा और एक वर्ष की विफलता को छिपाने के लिए कार्यवाही हो रही है। इन एक वर्ष में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है। आज छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहे है, मर्डर, लूट पाट, डाका, सायबर क्राइम, जैसी घटनाये आम हो गई है। ऐसी घटनाओं को लेकर कांग्रेस हमलावर है और भाजपा के पास इनके जवाब नही है। पूर्व में कवासी लखमा द्वारा बस्तर में सड़क निर्माण को लेकर प्रश्न पूछने पर भी कार्यवाही की गई।कुछ दिन पहले 18 लाख आवास सहित अन्य झूठे जवाबो को भूपेश बघेल ने उजागर किया था। इसके बाद ईडी की कार्यवाही होती है। भाजपा जनता की आवाज़ को दबाना चाहती है।विजय केशरवानी ने कहा कि देश अघोषित आपात काल के दौर से गुजर रहा है। निष्पक्ष पत्रकार और विपक्ष भाजपा के निशाने पर है। भाजपा नही चाहती कि देश मे प्रजातन्त्र बचे। क्योकि भाजपा और उसके पूर्वजो ने देश की आज़ादी में नाखून तक नही कटाया ? इनकी देश भक्ति 15 अगस्त 1947 के बाद की है। उसके पहले अंग्रेजो के स्वामी भक्ति में लीन थे। आज देश फिर से उस चौराहे पर खड़ा है जहां से देश की स्वतंत्रता को बचाने की लड़ाई लड़ने की जरूरत है ? पुतला दहन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री द्वय देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, प्रमोद नायक, राजेन्द्र साहू, शेख नजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, शेरू असलम, जगदीश कौशिक, बिरझे राम सिंगरौल, अशोक शुक्ला, शिवा मिश्रा, राजेन्द्र धीवर, महेश दुबे, विनोद साहू, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश, शिल्पी तिवारी, शहज़ादी कुरैशी, स्वर्णा शुक्ला, अन्नपूर्णा ध्रुव, किरण धुरी, सुकृता खूंटे, शकुंतला साहू, अंजू सोनी, कुंती उइके, विमला पात्रे, शारदा नागरकर, चित्रकान्त श्रीवास, गौरव एरी, सुभाष ठाकुर, पार्षद भरत कश्यप, अब्दुल इब्राहिम, पुष्पेंद्र साहू, मोहन श्रीवास, ओम कश्यप, सुनील सोनकर, दिलीप पाटिल, सीताराम जायसवाल, राजेश जायसवाल, दिनेश सूर्यवंशी, रमेश गुप्ता, शेख निजामुद्दीन, दिलीप मक्कड़, लक्ष्मी जांगड़े, अमृत आनन्द, अजय काले, सुरेंद्र तिवारी, राम प्रकाश साहू, भागीरथी यादव, मोह हफीज, दिवाकर दुबे, घनश्याम कश्यप, कंवलजीत चावला, अनस खोखर, सन्तोष ढीमर, बहोरन साहू, देवदत्त शर्मा, मनोज सिंह, छोटू साहू, ओम प्रकाश वर्मा, राज कुमार यादव, करम गोरख, मुकेश धमगये, उमेश कश्यप, नगेन्द्र सिंह, मोह अयूब आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.06जंगल में गश्त बना जंग का मैदान, शराब के नशे में धुत युवकों ने वनरक्षक से की मारपीट, रास्ता रोककर बोले “बड़ा पुलिस बनता है”, रतनपुर पुलिस का एक्शन, दो आरोपी धराए, दो की तलाश जारी…
Uncategorized2026.02.06ऑपरेशन प्रहार में सट्टेबाज धराया, कोतवाली पुलिस की दबिश से टिकरापारा में हड़कंप, सट्टा-पट्टी और ₹730 जब्त, गग्गा गया जेल, गुंडा बदमाशों पर भी कसी नकेल…
Uncategorized2026.02.06नौकरी के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, IPS गगन कुमार की सख्त निगरानी में आरोपी धराया, 5.25 लाख की धोखाधड़ी पर पुलिस का तगड़ा एक्शन, फर्जी अफसर बन युवाओं को ठगने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे…
Uncategorized2026.02.06सोने के दाम चढ़े, झगड़े भी चमके, गिरवी गहनों पर बवाल, सराफा एसोसिएशन पहुँचा कलेक्टर-एसएसपी कार्यालय, पुलिस कार्रवाई रोकने और मध्यस्थता की जोरदार मांग…
