
बिलासपुर,,, जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में शांति समिति की बैठक के बाद असमाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की घटना सामने आई है! रतनपुर के महामाया मंदिर के पास देर रात एक भीषण आगजनी हुई, जिसमें तीन दुकानें, दो होटल और एक पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक हो गई! इस घटना में दुकानदारों का कहना है! कि यह आग असमाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है! लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है!

आगजनी की घटना में दुकान के अंदर रखे फ्रिज और सिलेंडर भी जलकर नष्ट हो गए! प्रभावित दुकानों में ईश्वर प्रधान, होटल अजित यादव, होटल सत्यनारायण और एक नारियल पूजन सामग्री की दुकान शामिल हैं! घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है! लेकिन रात 2 बजे हुई इस घटना के बाद होली के मौके पर पुलिस की गश्ती और सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं!

आग पर पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया गया! और किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है! इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
