
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ के तहत जिले में ऑनलाइन गेमिंग सट्टा के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है! इस कड़ी में थाना सरकण्डा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई है! ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना सरकण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सुरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है! आरोपी के पास से लाखों रुपए की नगदी और सट्टा संचालित करने में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों को बरामद किया गया है!

आरोपी सुरेश प्रजापति, जो कि घुटकु कुम्हारपारा का निवासी है! ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह पिछले एक महीने से बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म चला रहा था! आरोपी ने बिलासपुर में ब्रांच खोलकर कस्टमरों से ऑनलाइन गेम्स पर दाव लगवाए थे। इसके तहत Aviator, Wingo, Casino, Horse Riding जैसे गेम्स पर दाव लगाए जाते थे! आरोपी ने यह भी बताया कि वह पैन इंडिया कस्टमरों को टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लिंक भेजकर सट्टा खेलाने का काम करता था!

आरोपी के पास से बरामद सामग्री में 1,80,000 रुपये नगद, 3 एल.ई.डी. टी.वी., 16 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 2 सी.पी.यू., 2 प्रिंटर, 1 राउटर, 30 से अधिक फर्जी सिम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, 14 ए.टी.एम. कार्ड और 2 रजिस्टर जिसमें लाखों रुपये के ऑनलाइन सट्टे का हिसाब किताब दर्ज था। पुलिस ने यह भी पाया कि आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खाते में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ था। बैंक बबवनदज की जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह अवैध सट्टा कारोबार एक संगठित नेटवर्क के तहत संचालित किया जा रहा था, जिसमें ब्रांच संचालक के रूप में फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक अकाउंट का उपयोग किया जाता था। ब्रांच संचालक को हर मुनाफे का 35 प्रतिशत मिलता था, जबकि हेड ऑफिस को 65 प्रतिशत मुनाफा होता था। यह प्रणाली व्यापक रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए इस्तेमाल की जा रही थी, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा था।
पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान “प्रहार” के तहत की गई, जो अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल, ए.सी.सी.यू. प्रभारी अनुज कुमार, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. राजेश मिश्रा और अन्य पुलिस अधिकारीगण का अहम योगदान रहा है।
इस अभियान के तहत पुलिस ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती रहेगी और इस प्रकार की गतिविधियों को पूरी तरह से जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी तरह के ऑनलाइन सट्टा या जुआ गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
