
हत्या के मामले में आरोपी को चार बार उम्रभर की सजा, सटीक विवेचना पर बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी की सराहना
बलौदा थाना के तत्कालिक थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की सटीक विवेचना ने एक गंभीर हत्या के मामले में आरोपी को चार बार उम्रभर की सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह ऐतिहासिक फैसला माननीय सत्र न्यायालय जांजगीर द्वारा सुनाया गया, जिसमें आरोपी देशराज कश्यप को अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोप में चार बार उम्रभर की सजा दी गई है।

मामला
31 जुलाई 2023 को ग्राम देवरी में देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई और तीन बेटियों पूजा, भाग्यलक्ष्मी, और याचना की हत्या कर दी थी। घटना के समय पत्नी और बेटियाँ सो रही थीं, और आरोपी ने फावड़े से हमला कर उन्हें मार डाला। हत्या के बाद, आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया था। दो दिन तक घर का दरवाजा बंद रहने के कारण, पड़ोसियों को शक हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को फरार होने के प्रयास में पकड़ा। आरोपी ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के कारण इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। सटीक विवेचना और पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, और अंततः आरोपी को दोषी ठहराया गया।
पुलिस अधीक्षक की सराहना
इस अद्वितीय और सटीक विवेचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने निरीक्षक गोपाल सतपथी की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उनका उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह मामला पुलिस की निरंतर मेहनत और विवेचना की सफलता का प्रमाण है, जो अपराधियों को उनके किए की सजा दिलवाता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
