
बिलासपुर,,, टिकरापारा में सोमवार मंगलवार की रात हुई पथराव मारपीट और 3 गाड़ियों के जलाने की घटना से बड़ी गैंगवार की बात सामने आ रही है! कहा जा रहा है! कि 2 गुट के बीच जो संघर्ष 4 महीने से चल रहा है! वो कभी भी हत्या जैसी बड़ी अनहोनी तक पहुँच सकती है! इस पूरे मामले में 1 चर्चित भाजपा नेता का नाम सामने आ रहा है! जिससे पुलिस वाले भी डर रहे है! क्योंकि उसने अपने रसूख के दम पर पूर्व में एक थानेदार की कुर्सी ही पलटा दी थी!

गत सोमवार, मंगलवार की रात गणेश नगर चुचुहियापारा का प्रियांशु बक्शेल, गुलशन अखलेश्वर, और ऋषभ मिरी 2 बाइक से पचरीघाट के कामलीवाले बाबा के उर्स में शामिल होने आए थे! रात करीब 2 बजे ये लोग घर लौट रहे थे! तभी दूसरे पक्ष के 35-40 लड़को ने उन्हें टिकरापारा मन्नू चौक के पास रोक कर लाठी, डंडे से हमला और पथराव किया जिससे प्रियांशु औऱ उसके साथी गाड़ी छोड़ जान बचाकर वहाँ से भागे तो हमलावरों ने उनकी 2 बाइक और 1 स्कूटी को सड़क पर पटककर आग लगा दिया!
प्रार्थी आदर्श मिरी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस 3-4 अज्ञात लड़को के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है! वही इस घटना से पीड़ित मोहममद रेहान खान का कहना है!
कि हमलावरो ने उनकी हत्या की नीयत से उनपर हमला किया है! ये झगड़ा 3-4 माह से चल रहा है! सप्ताह में 2 से 3 बार मारपीट हो रही है! तारबहार औऱ सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत और रिपोर्ट दर्ज है! यदि समय रहते पुलिस ने कड़ी कार्यवाई नही की तो इस गैंगवार से बड़ी अनहोनी और मर्डर तक हो सकती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
