
रायपुर-गुढ़ियारी,,,, इलाके में IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपियों के पास से 3 महंगे iPhone जब्त किए गए हैं! जिनकी कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है!
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी! कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के महतारी चौक के पास कुछ युवक अपने मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं! इस सूचना के आधार पर एंटी क्राइम यूनिट और गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी!
पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर तीन युवकों को मौके से पकड़ा! पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जगमोहन साहू (20), गोपीचंद गुप्ता (18) और साईराम साहू (18) बताए। सभी आरोपी गोकुल नगर, रामनगर, गुढ़ियारी के रहने वाले हैं!
जब पुलिस ने उनके मोबाइल फोन चेक किए, तो उसमें IPL मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने की पुष्टि हुई! इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया!
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है! फिलहाल तीनों युवकों से पूछताछ जारी है! और यह पता लगाया जा रहा है! कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
