
रायपुर-जयपुर,,, महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है! छत्तीसगढ़ ईडी की टीम ने अब जयपुर में एक बड़े ड्राई फ्रूट व्यापारी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है! सोडाला स्थित पॉश इलाके एपल रेजीडेंसी में व्यापारी भरत दाधीच के फ्लैट पर घंटों तक चली तलाशी में कई सनसनीखेज दस्तावेज और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं! सुरक्षा बलों के साथ पहुंची ईडी की टीम ने फ्लैट को पूरी तरह से सील कर दिया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं दी!
जयपुर में ड्राई फ्रूट कारोबारी के घर ED का सीक्रेट ऑपरेशन, मिले मनी लॉन्ड्रिंग के गहरे निशान!
सूत्रों की मानें तो ड्राई फ्रूट व्यापारी भरत दाधीच के घर से ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं! बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है! जिससे इस अवैध सट्टा रैकेट में शामिल और भी बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है! ईडी की इस कार्रवाई से जयपुर के बड़े व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है! जिनके खाते महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े बताए जा रहे हैं!
कोलकाता से दिल्ली तक ED की गर्जना! अब बिलासपुर में भी बजेगा खतरे का सायरन!
सिर्फ जयपुर ही नहीं! ईडी की टीमें महादेव बेटिंग ऐप मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दिल्ली और राजस्थान समेत 4 राज्यों के 60 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं! ईडी के रडार पर कई बड़े नेता, सीनियर ब्यूरोक्रेट्स और पुलिस अधिकारी भी हैं! जिनके ठिकानों पर भी दबिश दी गई है! सूत्रों से मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले की आंच बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक भी पहुंच सकती है! और वहां भी ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है! बता दें कि महादेव बुक पिछले कुछ सालों में भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है! जो ऐप और वेबसाइट के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों पर अवैध रूप से करोड़ों रुपये का लेन-देन करता है! ईडी पहले भी इस मामले में कई गिरफ्तारियां कर चुकी है! और करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है! अब इस ताजा कार्रवाई से इस गोरखधंधे की जड़ें और गहरी होती दिख रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
