
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर क्षेत्र के गिरधौना गांव में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है! युवक की लाश खेतों के फेंसिंग के लिए लगाए गए तार जाली में फंसी मिली है! लोगो ने पुलिस को सूचना दे दी है! मगर खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है! युवक की लाश के पास ही एक मोटरसाइकिल भी पड़ा हुआ है!लाश मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधौना में गिरधौना कोड़पुरी मार्ग में सुबह लोगो ने कोटवार संतोष दास मानिकपुरी के खेत में लगाए गए फेंसिंग में एक युवक का शव फंसा देखा! सड़क के किनारे खेत की फैंसिंग में शव होने की जानकारी लगते ही गांव के सनसनी फैल गई और देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई है! शव के पास एक दुर्घटनाग्रस्त लाल रंग का मोटरसाइकिल भी पड़ा हुआ है!युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के होने का अनुमान लगाया जा रहा है! जिस तरह से शव फैंसिंग में फंसा है!और पास ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने से युवक की दुर्घटना में मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है! देर रात मोटरसाइकिल में सवार युवक या तो अनियंत्रित हो गया होगा या फिर किसी अन्य वाहन से टकराकर सड़क किनारे खेत की फैंसिंग घुसकर घायल हो गया होगा।रात होने के चलते उसे समय पर सहायता नहीं मिलने से मौत हुई हो।अभी केवल आशंका जताई जा रही है ।वास्तविक जानकारी तो पुलिस के आकर शव के शिनाख्त होने और जांच के बाद ही हो पाएगा।फिलहाल युवक के लाश की पहचान नहीं हो पाई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
