
बिलासपुर,,, चेकिंग अभियान के बहाने तीजहारीन महिलाओं से उगाही करना हिर्रि थाना प्रभारी को भारी पड़ गया! शिकायत मिलते ही SSP रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से अवनीश पासवान को लाइन अटैच कर दिया है!
पिछले तीन चार दिन से तीजा तिहार के कारण महिलाओं के मायके आने जाने का सिलसिला चल रहा था! इसी बीच हिर्रि थाना प्रभारी अवनीश पासवान अपनी पूरी टिम के साथ टोल प्लाजा में खंभा गाड़ के बैठ गए! इसके बाद उनके साथ पूरी टिम गाड़ियों की जांच के बहाने दोपहिया, चारपहिया वाहनों को रोककर अवैध वसूली शुरू कर दिया! इस दौरान महिलाओं और परिजनों ने थाना प्रभारी के सामने आकर गिड़गिड़ाती रही, हाथ जोड़ती रही की वे मायके जा रही है! जल्दी है! छोड़ दीजिए! लेकिन थाना प्रभारी किसी की नहीं सुन रहे थे! केवल एक सूत्रीय कार्यक्रम वसूली में लगे हुए थे! बिना पैसा लिए किसी को नहीं छोड़ रहे थे! इसी बीच कई लोगों ने PWD मंत्री अरुण साव और SSP रजनेश सिंह से शिकायत कर दिया! सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल होने लगी! इसके बाद SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अवनीश पासवान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र बिलासपुर भेजने का आदेश जारी कर दिया है! आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही विभागीय बैठक में SSP रजनेश सिंह है! ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे! कि वाहन चेकिंग विवेकपूर्ण ढंग से हो और तीज-त्योहार जैसे मौकों पर महिलाओं व परिवारवालों को अनावश्यक परेशान न किया जाए! लेकिन हिर्रि थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने इस आदेश का खुला उल्लंघन किया और टोलप्लाज में लोगों को वाहन चेकिंग के बहाने परेशान किया! यही नहीं पूरे समय अवैध उगाही भी करते रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
