
बिलासपुर,,, तारबाहर थाने में पदस्थ आरक्षक गोपाल सत्पथी ने कबाड़ से भरे वाहन को पकड़कर 19 जुलाई को थाने में खड़ा कर दिया। कबाड़ व्यापारी का कहना है कि उनसे इसके बाद रुपये की मांग की और कबाड़ी ने किसी तरह 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसके वाहन में रेलवे का सामान भरकर आरपीएफ के हवाले कर दिया। कबाड़ी ने पूरे मामले की शिकायत S.P. कार्यालय में की है। 25 जुलाई को मामले की जांच करते हुए A.S.Pउमेश कश्यप ने एक वीडियो जारी किया है। आपको बता दे कि मसानगंज में रहने वाले फिरोज मेमन का सिरगिट्टी में कबाड़ी का गोदाम है। गुरुवार को उनका ड्राइवर पिकअप वाहन से कबाड़ लेकर जा रहा था। रेलवे पार्सल आफिस के पास तारबाहर थाने में पदस्थ आरक्षक मुरली भार्गव ने कबाड़ से भरा वाहन रोक लिया। A.S.P उमेश कश्यप ने बताया कि उसमें लोहा के साथ रेल्वे का भी लोहा मौजूद होने के बाद आरक्षक ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को बताया गया, आला अधिकारियों के निर्देश पर रेल्वे पुलिस को रेल्वे कबाड़ से भरे वाहन को तार बाहर पुलिस ने सौपा है। मामले में फिरोज मेमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जैल दाखिल किया गया है।
अब इसकी जानकारी होने पर कबाड़ व्यवसायी ने अपने सहयोगी अब्दुल सफीर को साथ लेकर थाने पहुंचा। जेल जाने के डर से कबाड़ी और उसके साथी ने किसी तरह 40 हजार आरक्षक को दिए हैं कहानी बना रहे हैं। पूर्व में भी अब्दुल सफीर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है साथ ही फिरोज़ मेमन के खिलाफ भी अवैध कबाड़ कारोबार की कई मामले पूर्व में भी थाने में दर्ज हैं जिसकी पुष्टि एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
