
बिलासपुर,,, बिना लाइसेंस के चल रहे पैथोलैब और कलेक्शन सेंटरों का मामला बेहद गंभीर होते जा रहा है! ये सेंटर न केवल कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं! बल्कि मरीजों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं! ऐसे केंद्रों में पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में ही सैंपल की जांच की जा रही है! और डिजिटल सिग्नेचर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है! जो इलाज में गंभीर गलतियां उत्पन्न कर सकती हैं! इसके अलावा, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी के आदेश के बावजूद यह अवैध गतिविधियां जारी हैं! जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है! इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है! और सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है!
एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने इस गंभीर मामले को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है! उन्होंने बताया कि शहर के कई पैथोलैब और कलेक्शन सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं! और डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर गलत रिपोर्ट जारी कर रहे हैं! इससे मरीजों के इलाज में गंभीर त्रुटियां हो रही हैं! और उनकी जान को खतरा पैदा हो गया है!
पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में हो रही जांच..
जिले के कई लैब और कलेक्शन सेंटर में पैथोलॉजिस्ट तक नहीं हैं! ये सेंटर रायपुर, दिल्ली या मुंबई की लैब कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेकर चल रहे हैं! सैंपल कलेक्ट कर खुद ही परीक्षण कर कंप्यूटर से रिपोर्ट जारी की जा रही है! ऐसे में रिपोर्ट में गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है! जिससे मरीजों के इलाज में गंभीर त्रुटियां हो सकती हैं!
सीएमएचओ ने दी चेतावनी, पर कार्रवाई नहीं..
सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि शहर के कुछ लैब और कलेक्शन सेंटर आदेश के बाद भी डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग कर रहे हैं! ऐसे कुछ लैब की डिजिटल सिग्नेचर के साथ रिपोर्ट देने की शिकायत मिली है! सभी पर कार्रवाई की जाएगी! इसके साथ ही जिले के अन्य लैब में भी टीम भेजकर जांच कराई जाएगी!
राजनीतिक रूप लेता मामला..
इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है! एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई! तो वे इस मामले को बड़े स्तर पर उठाएंगे! उन्होंने कहा कि मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
