
बिलासपुर,,, मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जूना बिलासपुर हटरी चौक के पास मनोहर टॉकीज के इलेक्ट्रॉनिकस बर्ड के गोदाम में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई!

बड़े परिसर से उठ रही आग की लपटों और धुंए के गुबार की खबर पर सिटी कोतवाली और फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुँचा, पुलिस ने सड़क पर बेरिकेट्स लगा कर ट्रेफिक को डायवर्ट किया तो तमाशबीनों की भीड़ लग गई, भीड़ को खदेड़ कर आगे पीछे दमकल लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आगजनी की इस घटना से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान के जलकर खाक होने की खबर है!
आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है! अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है!
बताया जा रहा जहां आग लगी है उसी परिसर के एक हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक बर्ड संचालक का परिवार भी रहता है! आगजनी की घटना के बाद भयभीत परिवार के लोग बाहर सड़क पर निकल कर बदहवास बैठे रहे!
इससे पहले सोमवार को ही तेलीपारा के प्रिंस नॉवेल्टी में भी भयंकर आग लगी थी!
बस स्टैंड के पास भारत होजियरी में भी आगजनी की घटना हो चुकी है, जहां आग को बुझाने में तीन- चार दिन लग गए थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
