
कबीरधाम, छत्तीसगढ़ जिले के कलेक्टर कार्यालय को
बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। “कश्मीर प्रिंस” नामक एक कथित कश्मीरी आतंकवादी द्वारा भेजे गए ईमेल में यह धमकी दी गई है, जिसमें कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे बम विस्फोट की बात कही गई। पता चला कि इसी तरह की धमकी अलीगढ़ और अलवर में भी दी गई है।
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची और कलेक्ट्रेट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई। बख्तरबंद गाड़ियों को भी तुरंत बुला लिया गया और कार्यालय को खाली करा लिया गया है।
धमकी की खबर मिलते ही कर्मचारी घबराहट में दफ्तर छोड़कर भागने लगे। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी वास्तविक है या किसी सिरफिरे द्वारा फैलाई गई अफवाह।
कबीरधाम जैसे शांत जिले में इस प्रकार की धमकी क्यों दी गई, यह एक बड़ा सवाल बन गया है, क्योंकि छत्तीसगढ़ का कश्मीर से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। फिर भी पुलिस इसे हल्के में नहीं ले रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं और प्रशासन द्वारा नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
